Advertisement

Lok Sabha Chunav Results 2024:BJP को 240 सीटें ,NDA 290 पार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसमें एनडीए को बहुमत मिल गया है। एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। इस बार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम होगी।

Advertisement

चुनावी नतीजों के बाद भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अभी खेला बाकी है। आज एनडीए और इंडिया अलायंस की अहम बैठके हैं। इन बैठकों में ही अगली सरकार का खाका तैयार किया जाएगा। वहीं इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 240 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

जबकि कांग्रेस सचिन की तरह नर्वस नाइंटी का शिकार हो गई है और 99 सीटों पर सिमट गई। यानी शतक से सिर्फ 1 सीट चूक गई।फिलहाल दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं। हालांकि BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं। इसके अलावा ओडिशा में 24 साल का पटनायक राज खत्म हुआ, अब वहां BJP की सरकार होगी।

Advertisement

अन्य बड़े दलों की बात करें तो इंडिया गठबंधन में शामिल और यूपी में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली समाजवादी पार्टी (SP) ने इस बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वहीं द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने इस लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) को 16 सीटों पर जीत मिली है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बीजेपी को इस बार कई जगह से तगड़ा झटका लगा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें