रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा

उज्जैन। लोकायुक्त की टीम ने पंचेड़ से रमेशचंद्र बैरागी नामक पटवारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। बताया जाता है कि गोपाल उपाध्याय ने शिकायत की थी कि भूमि के सीमांकन को लेकर पटवारी बैरागी रिश्वत की मांग कर रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचेड़ स्थित पंचायत भवन में किसान से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी आरोपित रमेशचंद्र बैरागी को रंगेहाथ पकड़ लिया। उससे रिश्वत की राशि जब्त कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवासी अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पटवारी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। बातचीत में पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने चालीस हजार रुपये अभी देने तथा दस हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा था।शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने योजना बनाई। योजना के तहत डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त का दस सदस्यीय दल गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम पंचेड़ पहुंचा तथा पंचायत भवन के सामने व आसपास दल के सदस्य छिपकर खड़े हो गए।
फरियादी गोपाल उपाध्याय ने भवन परिसर के अंदर कार्यालय में जाकर पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को चालीस हजार रुपये दिए। इसके बाद बाहर आकर इशारा किया। इशारा मिलते ही दल के सदस्य कार्यालय में पहुंचे तथा पटवारी को पकड़कर उसके कब्जे से रिश्वत के चालीस हजार रुपये जब्त किए।









