Advertisement

चांदमुख में एलपीजी सिलेंडर फटा, घर धधका, पुलिस के प्रयास से पाया आग पर काबू

उज्जैन। चिंतामन थाने के चांदमुख गांव में शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एलपीजी सिलेंडर में धमाके साथ आग लग गई और घर धधक उठा। मौके पर तत्काल चिंतामन थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे और स्थानीय प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। दरअसल, यह मकान कच्चा था और खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली थी।

Advertisement

आग तेजी से फैल रही थी, इस बीच पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी हेमराज यादव और उनकी टीम मौके पर पहुंची और तत्काल पानी की मोटर चालू करवाई। शॉल एवं अन्य कपड़ों को गीलाकर सिलेंडर की आग बुझाई। बर्तन रखने के स्टैंड की लकड़ी तक आग फैल चुकी थी लेकिन पुलिस के सही प्रयासों और सही समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें