Advertisement

LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

नई दिल्ली: आज महीने की पहली तारीख है। इस दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) और एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) बेचने वाली सरकारी कंपनियां प्राइस रिवीजन करती है।

Advertisement

आज इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। जी हां, इन कंपनियों ने 19 वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज सुबह छह बजे से लागू भी हो गई हैं।

दिल्ली में दाम अब 30 रुपए घटकर 1646 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1676 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे।

Advertisement

मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें