Advertisement

LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, नई दरें आज से लागू

त्‍योहारों की शुरुआत होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 48.50 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें आज मंगलवार से प्रभावी हो गई है।

Advertisement

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार नई दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 48.50 रुपये बढ़ कर 1740 रुपये हो गयी है, जो पहले 1691.50 रुपये में मिल रहा था।

कोलकाता में इसका भाव 48 रुपये बढ़ कर 1850.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1802.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में यह 48.50 रुपये बढ़ कर 1692.50 रुपये में मिल रहा है, जिसका भाव पहले 1644 रुपये था। इसके अलावा चेन्नई में यह सिलेंडर 1903 रुपये का मिल रहा है, जो पहले 1855 रुपये में मिल रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें