Advertisement

LPG Gas Cylinder:LPG गैस सिलेंडर के दाम घटे

नए साल पर लोगों को राहत देते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2025 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1,818.5 रुपये से घटकर 1,804 रुपये रह गई है, यानी 14.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती।

Advertisement

इसके साथ ही जेट फ्यूल या एटीएफ की कीमतों में भी बुधवार को 1.54 फीसदी की कटौती की गई।कमर्शियल सिलेंडर और जेट फ्यूल सस्ता हुआ है, मगर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांच महीने की बढ़ोतरी के बाद की गई है।

1 दिसंबर को आखिरी बार हुए बदलाव में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 16.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। पांच बार की कीमत वृद्धि में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 172.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें