Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना कारकेड छोटा किया, वाहन हुए कम

Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील का असर अब मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा है। Mohan Yadav ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम कर दी है।अब तक मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 वाहन शामिल रहते थे, लेकिन अब इसे घटाकर 8 वाहन कर दिया गया है। भोपाल से नरसिंहपुर रवाना होते समय मुख्यमंत्री के काफिले में केवल 7 वाहन ही नजर आए।

Advertisement

मुख्यमंत्री के फैसले के बाद Rajendra Shukla ने भी अपने काफिले में न्यूनतम वाहन उपयोग करने की घोषणा की है।डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भी इस दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ योगदान देगा।

राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आगामी आदेश तक विभागीय भ्रमण, निरीक्षण और अन्य शासकीय गतिविधियों में न्यूनतम वाहनों का उपयोग किया जाए। साथ ही अनावश्यक वाहन रैली, अतिरिक्त काफिले और अधिक ईंधन खपत वाले आयोजनों से बचने की बात कही गई है।

Advertisement

सीएम ने राज्य मंत्री परिषद की बैठक में मंत्री परिषद के सदस्यों से भी यह अपील की कि वह सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करें। इस संबंध में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर अब 8 वाहन ही चलेंगे। उनके भ्रमण के समय वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी।

सभी मंत्रीगण यात्रा में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे। यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और वाहन रैली आयेाजित न करें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान और दिए गए सुझावों के अनुरूप मध्यप्रदेश में शासकीय कार्यों में मितव्ययता के उपायों पर अमल करने को कहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें