Advertisement

मध्य प्रदेश:भीषण सड़क हादसा,पुलिस वाहन -पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन और पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें पुलिस के ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

ट्रक को पुलिस का स्टडी में ले लिया गया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार है।दरअसल, सागरण घाटी के पास महू नसीराबाद हाइवे के किनारे एक पिकअप वाहन खड़ा देख, पुलिस गस्त की टीम उनसे पूछताछ के लिए वहां रुक गई। तभी आइशर ट्रक ने पुलिस वाहन व पिकअप को पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और सात लोग घायल है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिनी ट्रक को अपने कब्जे पर ले लिया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें