Advertisement

मध्य प्रदेश: मुठभेड़ में 43 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर

एक पर था 29 लाख तो दूसरे पर 14 लाख का इना

Advertisement

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस द्वारा जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 2 इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है।

Advertisement

जिनके पास से एके- 47, 12 बोर की रायफल बरामद किया गया है।दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

तभी मप्र और छत्तीसगढ़ सीमा के बीच डाबरी और पितकोना के पास केराझरी के जंगल में बीती रात बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 43 लाख के दो नक्सली को ढेर कर दिया।

Advertisement

वहीं, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई वारदातों में शामिल रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की पहचान नक्सली नेता डीवीसीएम सजंती जोकि 29 लाख का इनामी नक्सली थी और रघु जोकि 14 लाख का इनामी नक्सली के रुप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें