Popup Image
Advertisement

हवाई यात्रा से महाकाल और काशी विश्वनाथ दर्शन

पहली फ्लाइट 31 मार्च को इंदौर से

Advertisement

उज्जैन/इंदौर। हवाई मार्ग से इंदौर और वाराणसी इंडिगो की फ्लाइट से सीधे कनेक्ट हो रहे हैं। 31 मार्च को पहली फ्लाइट होगी। फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंदौर से वाराणसी जाने में 2 घंटे 15 मिनट और आने में 2 घंटे 10 मिनट लगेंगे। इंदौर से वाराणसी को सीधे तौर पर कनेक्ट करने के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट चलाई जा रही है।

इंदौर एयरपोर्ट से इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर वाराणसी सीधे जुड़ जाएंगे और वाराणसी आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इंडिगो द्वारा कहा गया है कि इंदौर से फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ छह दिन चलेगी जो सुबह 8.25 बजे रवाना हो जाएगी। फ्लाइट हर बुधवार को भी दोपहर 11.55 बजे वाराणसी जाएगी। वाराणसी से आने वाली फ्लाइट का सातों दिन का समय रात 8.05 बजे का ही रहेगा।

Advertisement

सुबह महाकाल दर्शन, रात में काशी वापसी- फ्लाइट से उज्जैन से काशी विश्वनाथ के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा। इंडिगो का कहना है की ‘यदि किसी को एक ही दिन में लौटना हो तो यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी। सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद श्रद्धालु दर्शन-भ्रमण कर रात में लौट भी सकेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें