Advertisement

नए साल पर महाकाल दर्शन की कल बनेगी नई योजना

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। साल के आखिरी दिन और पहले दिन देशभर से बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। साल के पहले दिन से एक हफ्ते तक दस लाख दर्शनार्थियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसके चलते मंगलवार को कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरजकुमार सिंह एक बैठक आयोजित कर दर्शन व्यवस्था को अंतिम रूप देंगे। महाकाल मंदिर में रुपए लेकर दर्शन कराने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस कारण बैठक में इस पर रोकथाम के लिए सख्त निर्णय किए जा सकते हैं।

भीड़ बढ़ने के दो बड़े कारण

Advertisement

शिखर दर्शन योजना- महाकाल मंदिर शिखर दर्शन योजना शुरू होने से इस बार दर्शनार्थियों में उत्साह ज्यादा है। महाकाल प्रवचन हॉल और धर्मशाला की जगह शिखर दर्शन योजना शुरू की गई है। यहां आकर्षक रोशनी की गई है। यहां रोशनी से सराबोर शिखर दर्शन कर दर्शनार्थी एक अलग आनंद के रहे हैं।

जमीन के अंदर टनल- सुविधाजनक दर्शन के लिए मंदिर परिसर में करीब ढाई किमी लंबी टनल बनाई गई है, जिसे सफेद वियतनामी संगमरमर से आकर्षक रूप दिया गया है। इस टनल को भी निहारने का पहला अनुभव होगा। मंदिर प्रशासन नए साल पर इसके माध्यम से दर्शन करा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review