Advertisement

महाकाल मंदिर को मिली पांच और ई-कार्ट, अब 32 गाड़ियां

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दी ई-कार्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए ई कार्ट गाड़ियों की भरमार हो गई है। बुधवार को पांच और ई कार्ट मंदिर परिसर में पहुंच गई। इसके साथ ही ई कार्ट की संख्या 32 हो गई है। इससे बुजुर्ग और निशक्त दर्शनार्थियों को सुविधा मिल सकेगी।

महाकाल मंदिर में नए साल से पहले ई कार्ट गाड़ियां भेंट करने की स्पर्धा सी लग गई है। हाल ही पंजाब नेशनल बैंक ने दो ई कार्ट मंदिर प्रबंध समिति की भेंट की थी। बुधवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी 5 ई-कार्ट भेंट की। बैंक की एमडी व सीईओ ए. मनीमैखलई की उपस्थिति में ये कार्ट प्रदान की गई।

Advertisement

इस दौरान आंचलिक महाप्रबंधक भोपाल बीपी दास, क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर अजीत कुमार लालवानी भी उपस्थित थे। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, समिति सदस्य राम पुजारी उपस्थित थे। जूनवाल ने बताया मंदिर प्रबंध समिति के पास अब कुल 32 ई कार्ट हो गई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें