Advertisement

महाकाल मंदिर सिक्योरिटी गार्ड को पुलिसकर्मी के पुत्र ने धमकाया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक लेकर पहुंचे युवक को सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है। सुधीर देवधरे पिता अशोक देवधरे निवासी विद्यापति नगर नानाखेड़ा महाकालेश्वर मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सुधीर ने बताया कि उसकी ड्यूटी बड़ा गणेश क्षेत्र में लगी थी। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच नीतेश उर्फ छोटू पिता कृष्ण बहादुर बाइक लेकर आया और प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया। उसे सुधीर ने बाइक हटाने को कहा तो नीतेश ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

सुधीर ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा तो नीतेश ने उनके साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने सुधीर की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर नीतेश उर्फ छोटू को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें