महाराष्ट्र निकाय चुनाव, एनडीए को 207 सीटें

भाजपा सबसे ज्यादा 117, शिंदे को 53 सीटें; शिवसेना उद्धव 9 सीटों पर सिमटी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को बंपर जीत हासिल हुई है। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। रविवार रात तक स्टेट इलेक्शन कमीशन ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए। गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, एनसीपी अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा। इसमें कांग्रेस कांग्रेस को 28 सीटें मिलीं, जबकि शरद पवार की एनसीपी को केवल 7 और शिवसेना को 9 सीटें हासिल हुईं। 32 सीटें अन्य को मिली हैं। गढ़चिरौली में वार्ड नंबर 4 में बीजेपी उम्मीदवार संजय मंडवगड़े केवल एक वोट से चुनाव हार गए। लास्ट काउंटिंग के बाद उन्हें 716 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत देशमुख को 717 वोट मिले। दरअसल, महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर
पंचायत के लिए दो चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 2
दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था। बाकी 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।









