महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार सुबह भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह सुबह करीब 7 बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन किया और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। उन्होंने सभामंडप मेें विराजित वीरभद्र भैरव के भी दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से आशीष फलवाडिय़ा ने उनका स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement









