Advertisement

मध्य प्रदेश के सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 2 की मौत और 50 घायल

पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, हालांकि अब तक घायल मजदूरों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें