Advertisement

बच्चों की शाम की भूख के लिए बनाएं ये 5 टेस्टी स्नैक्स

बच्चों के खाने को लेकर पेरेंट्स अक्सर परेशान रहते हैं। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, खाने-पीने को लेकर उनकी पसंद और नखरे भी बढ़ने लगते हैं। खासकर शाम के समय भूख लगने पर बच्चे अक्सर चिप्स, बिस्किट या दूसरे पैकेज्ड स्नैक्स मांगते हैं। ऐसे में आप घर पर ही कुछ टेस्टी और आसान स्नैक्स बना सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बच्चे इन्हें पसंद भी कर सकते हैं।

Advertisement

1. पनीर भुर्जी सैंडविच

शाम की भूख के लिए पनीर भुर्जी सैंडविच अच्छा विकल्प है। पनीर से प्रोटीन मिलता है और ब्रेड इसे पेट भरने वाला स्नैक बनाती है आप इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर और टमाटर जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं। इससे बच्चे स्वाद के साथ सब्जियां भी खा लेंगे। इसे जल्दी तैयार किया जा सकता है। इसलिए यह ब्रेकफास्ट, टिफिन या शाम के स्नैक के लिए भी अच्छा विकल्प है।

Advertisement

2. ढोकला

बच्चों को सॉफ्ट और हल्के स्नैक्स पसंद आते हैं, तो ढोकला ट्राई कर सकते हैं। इसे हल्का चटपटा बनाकर हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें। बच्चों की पसंद के हिसाब से इसमें मसाले कम या ज्यादा रख सकते हैं। घर पर बना ढोकला पैकेज्ड स्नैक्स का अच्छा विकल्प हो सकता है।

Advertisement

3. होममेड पोटैटो चिप्स

बच्चों को चिप्स काफी पसंद होते हैं। अगर आपका बच्चा भी बार-बार चिप्स मांगता है, तो कभी-कभी घर पर पोटैटो चिप्स बनाकर दे सकते हैं। घर पर चिप्स बनाते समय आप तेल और नमक की मात्रा को अपनी जरूरत के हिसाब से रख सकते हैं। आलू को पतला काटकर पसंदीदा मसालों के साथ तैयार करें। हालांकि, चिप्स को रोजाना देने के बजाय कभी-कभार ही देना बेहतर है।

4. पोटैटो स्माइली

बाजार में मिलने वाली पोटैटो स्माइली बच्चों को खूब पसंद आती है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। उबले आलू में कॉर्नफ्लोर और पसंदीदा मसाले मिलाएं। फिर इन्हें स्माइली का आकार देकर कम तेल में सेंक ले या एयर फ्राई कर सकते हैं। इसमें थोड़ी गाजर, मटर या दूसरी सब्जियां भी मिलाई जा सकती हैं।

5. पनीर फिंगर्स

अगर बच्चे को पनीर पसंद है, तो पनीर फिंगर्स भी एक अच्छा स्नैक है। पनीर को फिंगर शेप में काटकर हल्के मसालों और क्रिस्पी कोटिंग के साथ तैयार करें। इन्हें डीप फ्राई करने के बजाय एयर फ्राई या कम तेल में सेंकना बेहतर विकल्प हो सकता है।

बच्चों के लिए स्नैक्स बनाते समय ध्यान रखें

बच्चों के स्नैक्स सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि संतुलित भी होने चाहिए। कोशिश करें कि उनकी डाइट में कभी-कभी सब्जियां, फल, दूध, दही और पनीर जैसी चीजें भी शामिल हों। बहुत ज्यादा तला हुआ, नमकीन या मीठा खाना रोज देने से बचें। बच्चों की पसंद के अनुसार अलग-अलग स्नैक्स बनाते रहें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें