Advertisement

शिप्रा में गिरा बिहार की श्रद्धालु का मंगलसूत्र, गोताखोरों ने ढूंढ निकाला

उज्जैन। भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए बिहार से आए एक परिवार की महिला का मंगलसूत्र रविवार दोपहर करीब १२ बजे स्नान के दौरान शिप्रा में गिर गया जिसे मां शिप्रा तैराक दल के गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला और महिला को सौंप दिया। इस पर परिवार के सदस्यों के चेहरे खिल गए और उन्होंने गोताखोरों को धन्यवाद दिया।

Advertisement

मां शिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया बिहार का परिवार रविवार सुबह रामघाट पर स्नान करने के लिए आया था। यहां महाकाल पेड़ी के सामने नहाने के दौरान एक महिला का मंगलसूत्र नदी में गिर गया। इसकी सूचना जैसे ही मां शिप्रा तैराक दल को मिली तो गोताखोर अशोक कहार और लियाकत ने एक घंटे की मेहनत के बाद मंगलसूत्र ढूंढ निकाला और महिला को सौंप दिया। इस पर महिला और उनके साथ आए अन्य सदस्यों ने गोताखोरों को धन्यवाद दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें