कांग्रेस को बड़ा झटका..पूर्व सांसद सुरेश पचौरी ,पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कांग्रेस के कई नेता BJP में शामिल

By AV NEWS

आगे-आगे राहुल गांधी, पीछे कांग्रेस साफ हो रही – सीएम मोहन

भोपाल। पिछले विधानसभा चुनाव में करारी पराजय से पस्त कांग्रेस पार्टी को भाजपा संभलने का कोई मौका न देते हुए लगातार झटके पर झटके दे रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की।

इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला को भाजपा का दुपट्‌टा पहनाते वक्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- साले, तेरी गोली सुनी और तेरे को लेना पड़ा रहा है। यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगाया। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है।

यह नेता हुए भाजपा में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डॉ आलोक चंसोरिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, जयसपाल सिंह अरोरा।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब तो आलम यह है कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।

Share This Article