Advertisement

नकाबपोश गैंग ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण और नकदी ले गई

हथियारों से लैस बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नकाबपोश गैंग ने इस बार शहर के बाहरी इलाके में वारदात को अंजाम देकर लाखों का सोना-चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने ज्वेलर्स की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोरी कितने की हुई है। पुलिस फरियादी से पूछताछ कर रही है। सोना-चांदी के बिल तलाशे जा रहे हैं।

2021 से 2022 के दौर में नकाबपोश गैंग ने लगातार चोरियां कर पुलिस को परेशानी में डाल दिया था। करीब दो दर्जन वारदातें हुई थी। इसी गैंग ने ज्वेलर्स की दुकान ्रबड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हथियार से लैस नकाबपोश बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

इंदौर रोड पंथपिपलई मार्ग स्थित ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोडक़र बदमाशों ने चोरी की। बदमाशों ने सबूत हाथ न लगे, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी नहीं छोड़ा। एमआर 5 सैफरान प्रीमियम कॉलोनी में रहने वाले गिरिराज गुप्ता की इंदौर रोड स्थित पंथपिपलई गांव में राज लक्ष्मी नामक ज्वेलरी की दुकान है। 1 जुलाई को वह सांवरिया जी दर्शन के लिए गए थे। 2 जुलाई की शाम ग्राहक ने फोन कर दुकान का ताला खुला होने की जानकारी दी तब चोरी का पता चला। 1 व 2 जुलाई की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल कर दुकान के ताले तोडक़र आलमारी में रखे 170 ग्राम सोने और 28.50 ग्राम चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपए चुराए। करीब तिजोरी नहीं तोड़ पाए, उसमें 5.5 किलो चांदी व सोना रखा था।

पांच बदमाश नजर आ रहे हैं
घटना की जानकारी मिलने पर गुप्ता ने नानाखेड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। गुप्ता की दुकान के पास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दिए, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे पांच बदमाश वारदात स्थल पर नजर आए। उनके हाथ में लाठी, पाइप भी थे। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है अब वीडियो के आधार पर अज्ञात बदमाशों को तलाश रहे हैं, जल्द ही पकड़ लेंगे।

Advertisement

तिजोरी में ग्राहकों के ऑर्डर के जेवर बने रखे थे
बदमाश तिजोरी नहीं तोड़ पाए, जिसकी वजह से उसमें रखा सोना और चांदी बच गई। ज्वेलर्स गिरिराज ने बताया कि जेवरात ग्राहकों के ऑर्डर के थे। करीब 5.5 किलो चांदी ओर कुछ सोना बच गया। ज्वेलर्स ने कहा कि चोरों का पता बताकर माल बरामद करवाने वाले को पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए इनाम देंगे।

Related Articles

Write a review