Advertisement

नववर्ष 2026 : महाकाल दर्शन के लिए प्रशासन अलर्ट, सुगम व्यवस्था को लेकर बैठक

नववर्ष 2026 के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर मंदिर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं के लिए सामान्य एवं सुगम दर्शन की व्यवस्था चारधाम मंदिर पार्किंग से की जाएगी। श्रद्धालु शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार एवं श्री महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर भवन, फेसेलिटी सेंटर-01 तथा नवीन टनल-01 से गणेश मंडपम पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को आपातकालीन निर्गम द्वार से बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर तिराहा होते हुए पुनः चारधाम मंदिर पार्किंग भेजा जाएगा।

अत्यधिक भीड़ की स्थिति में फेसेलिटी सेंटर-01 से श्रद्धालुओं को सीधे कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश कराया जाएगा तथा द्वार क्रमांक-10 अथवा निर्माल्य द्वार से बाहर निकास सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement

चलित भस्मार्ती दर्शन की व्यवस्था 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन भस्मार्ती पंजीकरण जारी रहेगा, जबकि 31 दिसंबर को ऑफलाइन भस्मार्ती पंजीकरण बंद रहेगा। भस्मार्ती के समय प्रातः 4:15 बजे से कार्तिकेय मंडपम से चलित भस्मार्ती दर्शन कराए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपूर्ण दर्शन मार्ग, मंदिर परिसर, जूता स्टैंड, वाहन पार्किंग, लड्डू प्रसाद काउंटर, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं पेयजल वितरण स्थलों तक पहुंच एवं दिशा निर्देशन हेतु फ्लेक्स होर्डिंग लगाए जाएंगे। लड्डू प्रसाद की सहज उपलब्धता हेतु बड़ा गणेश मंदिर एवं विक्रमादित्य टीले के पास तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

Advertisement

पूछताछ, सहायता केंद्र एवं खोया-पाया केंद्र के अस्थायी काउंटर चयनित स्थानों पर भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण दर्शन मार्ग एवं मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

वाहन पार्किंग के लिए कर्कराज, भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला ग्राउंड, मेघदूत पार्किंग एवं हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। दर्शन पथ एवं मंदिर परिसर में टेंट, मेटिंग एवं बेरिकेटिंग की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के मार्गदर्शन में की जाएगी।

चारधाम पार्किंग एवं संग्रहालय के सामने बड़े स्तर पर जूता स्टैंड बनाए जाएंगे। संपूर्ण परिसर में सतत पेयजल आपूर्ति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

चिकित्सा सुविधाओं के अंतर्गत मानसरोवर भवन, त्रिवेणी मंडपम, श्री महाकाल लोक कंट्रोल रूम, मंदिर परिसर, निर्गम द्वार, फेसेलिटी सेंटर, हरसिद्धि चौराहा एवं चारधाम पार्किंग पर 24×7 चिकित्सा दल, एंबुलेंस एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जाएगी।

दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक अतिरिक्त पुलिस बल एवं कार्यपालिक दंडाधिकारियों की शिफ्ट अनुसार ड्यूटी लगाई जाएगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर एवं दर्शन पथ पर चल रहे निर्माण कार्य 25 दिसंबर 2025 से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अतेंद्र सिंह, नगर निगम सीईओ श्री अभि

लाष मिश्रा, उप प्रशासक श्रीमती सिम्मी यादव, उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (सुरक्षा) श्री जयंत राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मंदिर अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Write a review