घर में घुसकर विक्षिप्त युवती को छेड़ा, एक घंटे में पुलिस ने दबोचा

उज्जैन। भाटपचलाना थाने के ग्राम बालौदा लक्खा में एक विक्षिप्त युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। घटना के समय युवती घर में अकेली थी और सो रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे पकड़ लिया। अचानक जब युवती का भाई घर पहुंचा तो युवक भाग निकला। भाई थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी मांगीलाल पिता बगदीराम को दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेजने के आदेश हुए हैं।

Advertisement
Advertisement









