Advertisement

बाइक के सामने कुत्ता आया, अधेड़ की मौत

उज्जैन। चिंतामन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को रिश्तेदारी में जा रहे जीजा-साले की बाइक अचानक कुत्ता सामने आने से स्लीप हो गई। घटना मे जीजा की मौत हो गई जबकि साले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक का नाम बनेसिंह पिता गणपतलाल (52) निवासी देवगढ़ चिरोला (बडऩगर) है। वह साले जीवन पिता गंगाराम के साथ रिश्तेदारी में नलवा आए थे। शाम को घर लौटते वक्त चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम चंदूखेड़ी में इनकी बाइक अचानक कुत्ता आने से स्लीप हो गई। दोनों को चरक अस्पताल लाया गया जहां बनेसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि जीवन गंभीर रूप से घायल है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बनेसिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Advertisement

कर्मचारी की मौत, मैनेजर-संचालक पर केस
उज्जैन। तीन बत्ती चौराहा स्थित होटल द समसारा में दो महीने पहले करंट लगने से कर्मचारी की मौत और दो अन्य के घायल होने के मामले में नीलगंगा पुलिस ने होटल संचालक राहुल लालवानी और किचन मैनेजर आनंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हादसा 29-30 अप्रैल की रात करीब 1.53 बजे हुआ था। जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त किचन मैनेजर व शेफ आनंद की देखरेख में पानी के पाइप से किचन की सफाई की जा रही थी। फर्श पूरी तरह गीला था, लेकिन इसके बावजूद फ्रीज, फ्रीजर, माइक्रोवेव और पिज्जा ओवन जैसे हाई-वोल्टेज विद्युत उपकरण चालू छोड़ दिए गए थे। मैनेजर द्वारा मुख्य बिजली सप्लाई को बंद नहीं कराया गया, जिससे पूरे किचन में करंट फैल गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें