चाय की दुकान में अधेड़ ने फांसी लगाई

उज्जैन। एक व्यक्ति ने चाय की दुकान में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाकाल थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। नृसिंहघाट क्षेत्र में रहने वाला अर्जुन पिता तुलसीराम सिद्ध आश्रम पार्किंग के पास होटल चलाता है। सुबह उसे पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान में अज्ञात व्यक्ति फांसी पर लटका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अर्जुन ने दुकान पहुंचकर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई है उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 40-45 वर्ष के लगभग है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करता था। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।
Advertisement









