एमडी पावडर के साथ बदमाश पकड़ाया

उज्जैन। इंगोरिया पुलिस ने एमडी पाउडर के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि बलेड़ी निवासी कैलाश पिता रमेश के एमडी पाउडर बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में कैलाश के पास से 19 ग्राम एमडी मिली। इसकी कीमत 1 लाख 90 हजार रुपए है। कैलाश ने बताया कि वह बदनावर से एमडी बेचने के लिए उज्जैन लाया था।
अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी
उज्जैन। फ्रीगंज स्थित एसएस अस्पताल के सामने से कानीपुरा की गिरीराज रतन कॉलोनी के रहने वाले चंद्रशेखर चौहान की बाइक चोरी हो गई। घटना 8 नवंबर की है, जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज की गई। चंद्रशेखर के परिजन अस्पताल में हैं। उन्होंने सुबह ११.३० बजे बाइक अस्पताल के सामने खड़ी की थी। शाम 6.30 बजे जब वे लौटे तो बाइक अपनी जगह नहीं थी। माधवनगर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।









