लापता किशोरी को युवक के घर से बरामद किया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पिछले दिनों पानबिहार चौकी में एक महिला ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट पानबिहार चौकी में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी को पानबिहार के युवक के घर से बरामद कर केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
22 अप्रैल को चौकी पानबिहार क्षेत्र से एक नाबालिक उम्र 17 वर्ष की अपहरण की रिपोर्ट उसकी माता द्वारा करवाई गई थी जिस पर अपराध धारा 363 का पंजीबद्ध कर टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे कैमरे, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 25 अप्रैल को नाबालिक अपहर्ता को अरविंद मालवीय उम्र 21 वर्ष निवासी पानबिहार के घर से बरामद किया। प्रकरण में आए तथ्यो के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2) सहित पाक्सो एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
तीन फरार वारंटी गिरफ्तार
महाकाल थाना पुलिस ने अलग-अलग अपराधों में फरार 3 स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया न्यायलय के समक्ष पेश। पुलिस ने बताया कि स्थाई वारंटी काला शाहरुख के विरुद्ध थाने में अपराध दर्ज है। उसके खिलाफ न्यायालय के आर.सी.टी धारा 25 आम्र्स अधिनियम का जारी किया गया था। इसी तरह स्थाई वारंटी देवीलाल पिता चीना निवासी जूना सोमवारिया के विरुद्ध थाने में न्यायलय का आर.सी.टी क्रमांक 718/18 न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
वहीं स्थाई वारंटी संजू मालवीय निवासी ग्राम सदावल के विरुद्ध थाना महाकाल के अपराध क्रमांक 405/18 न्यायलय का आर.सी.टी. क्रमांक 2666/18 न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।








