Popup Image
Advertisement

कोठी रोड स्वीमिंग पूल में छपाक शुरू, अगले छह दिन तक फ्री में उठाएं तैराकी का लुत्फ

नया शुल्क तय नहीं होने तक लिया जाएगा पुराना शुल्क

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम के कोठी रोड स्थित इंटरनेशल पैरामीटर पर बने नए स्वीमिंग पूल में छपाक शुरू हो गई है। अगले छह दिन तक दो शिफ्ट में यहां तैराकी फ्री की जा सकेगी। नया शुल्क तय नहीं होने तक पूल का संचालन पुराने शुल्क पर ही होगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नया शुल्क भी तय हो जाएगा।

करीब 8.30 करोड़ रुपए की लागत से फिर से तैयार स्वीमिंग पूल में बच्चों के लिए वॉर्मअप पूल भी बनाया गया है। इंटरनेशनल पैरामीटर के मुताबिक पूल की गहराई 4.5 से 6.50 फीट रखी गई है और यहां तैराकी की बड़ी स्पर्धाएं भी हो सकेंगी। 200 सीटिंग क्षमता की विजिटर गैलरी वाले स्वीमिंग पूल में पॉर्किंग, फिल्टर प्लांट, शॉवर और वेटिंग लाउंज भी बनाए गए हैं।
यह समय रहेगा

Advertisement

पूल का संचालन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 6.से 10 बजे तक और दूसरी शाम 5 से रात 8 बजे तक की रहेगी। जोनल अधिकारी जितेंद्रसिंह जादौन को पूल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह सात दिन के भीतर पूल संचालन के लिए शुल्क का प्रस्ताव तैयार करेंगे। पूल की सुरक्षा व्यवस्था एसडीआरएफ एवं निगमकर्मियों को दी गई है।

प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होने तक पुरानी दरों से होगा संचालन
स्वीमिंग पूल का शुल्क प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जब तक प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होता तब तक पुरानी दरों से संचालन होगा। सात दिन तक तैराकी फ्री है।
अभिलाष मिश्रा, आयुक्त, नगर निगम

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें