1 चम्मच नारियल तेल में मिला लो बस 2 चीजे! 15 मिनट में चमकेगी त्वचा

चेहरा चमकाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए वो महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर में जाकर फेशियल करवाते हैं। अब फेशियल या आप अन्य कोई प्रोडक्ट को खरीद कर चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें समय लगता है। मगर कई बार स्थिति ऐसी होती है कि हमें किसी इवेंट में अचानक या तुरंत जाना पड़ता है।

ऐसे में हमारे पास वक्त नहीं होता है कि पार्लर में जाकर तैयार हो सकें। अगर आपको भी ऐसे ही किसी इवेंट में जाना है, तो आपको अपने डल चेहरे को देखकर इवेंट में जाना कैंसिल करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको इंस्टेंट ग्लो लाने वाले एक बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।
यहां हम आपको जिस इंस्टेंट नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, उसकी जानकारी हमें इंस्टाग्राम से मिली है। जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने इस मामले में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है।
सामग्री
नारियल तेल – 1 टी स्कून
कॉफी पाउडर- चुटकीभर
नींबू का रस- आधा नींबू
बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कोई रॉकेट साइंस नहीं लगानी है। सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लेना है। इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और नींबू का रस मिला लें। तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर साफ चेहरे पर लगाएं। आपको इसे 5 मिनट चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट छोटे-छोटे गोले बनाकर चेहरे की मसाज करें। इसके बाद मुंह धो लें। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।









