Advertisement

भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले: मोदी

नईदिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पिछले कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला हैं। मोदी ने कहा कि भारत में यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

संविधान सदन से वैश्विक मंच को संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, संविधान सदन भारत के लोकतांत्रिक सफर का ऐतिहासिक प्रतीक है। आजादी से पहले यहीं संविधान सभा की बैठकें हुईं और आजादी के बाद 75 वर्षों तक यही संसद भवन रहा। इसी स्थान से भारत के भविष्य से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। लोकतंत्र को समर्पित इस भवन को अब ‘संविधान सदन’ नाम दिया गया है।

लोकतंत्र की ताकत बनी विविधता
पीएम मोदी ने कहा कि, आजादी के समय दुनिया को संदेह था कि इतनी विविधता वाला देश लोकतंत्र को संभाल पाएगा या नहीं, लेकिन भारत ने इन आशंकाओं को गलत साबित किया। उन्होंने कहा कि, लोकतांत्रिक संस्थान और प्रक्रियाएं भारत को स्थिरता, गति और व्यापक स्तर पर विकास की क्षमता देती हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review