इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली मोहन कैबिनेट बैठक

इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर राज्य सरकार यहां बैठक कर रही है। बैठक ग्राउंड फ्लोर पर गणेश हॉल में होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को मालवी भोजन (दाल, बाटी, चूरमा, छाछ) सहित अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। बैठक के मद्देनजर 20 मई को सुबह 7 बजे से राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।

बैठक हॉल में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सामने की ओर बैठेंगे। उनके ठीक सामने एक बड़ी एलईडी रहेगी। ऊपर दरबार हॉल में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के लिए मालवी भोजन तैयार किया जाएगा। इसी हॉल के दाहिनी ओर नीचे बने हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठेंगे और इसके ठीक ऊपर के हॉल में इनके लिए भोजन व्यवस्था की जाएगी। राजवाड़ा मुख्य द्वार के बाहर मीडिया के बैठने की व्यवस्था डोम में की जाएगी।

Related Articles