Advertisement

नागदा में छेेड़छाड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी फोर्स तैनात…

एसपी बोले- जो भी इस घटना में शामिल है उसे गिरफ्तार करेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज नागदा/उज्जैन। रतलाम से खाचरौद के बीच मेमू ट्रेन में सवार गुजरात के एक परिवार के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ युवकों द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने की घटना के बाद रविवार की रात नागदा में हुआ तनाव अब शांत है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। नागदा में भारी फोर्स तैनात है। सोमवार सुबह फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। गौरतलब है कि रविवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर जमा भीड़ को खदेडऩे के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। 15 दिन की अवधि में तराना के बाद नागदा दूसरा ऐसा कस्बा है जहां शांति भंग करने की कोशिश की है।

दा होद (गुजरात) के एक परिवार में उनकी 20 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। बालिका की अस्थियों के विसर्जन के लिए यह परिवार मेमू ट्रेन में सवार होकर उज्जैन आ रहा था। रतलाम में इनके कोच में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े 8 से 10 युवक चढ़े। इन युवकों ने इस परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। परिवार के एक बुजुर्ग ने विरोध किया तो बेल्ट से उनकी पिटाई शुरू कर दी।

Advertisement

खाचरौद रेलवे स्टेशन पर इन युवकों ने अपने ओर भी साथियों के बुला लिया और महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। मारपीट करने वालों के कुछ साथी खाचरौद में ही स्टेशन पर उतर गए जबकि कुछ नागदा तक आए। ट्रेन के पहुंचने पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने नागदा स्टेशन पर मोर्चा संभाल लिया। इसी बीच आरोपियों का साथ देने के लिए ओर भी कई लोग नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए। दोनों संप्रदाय के लोगों के आमने-सामने होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। हाल यह रहा कि भीड़ को खदेडऩे के लिए लाठियां चलाना पड़ी। स्टेशन पर लाठी फटकारे जाने की घटना के बाद नागदा कस्बे में भी इसका असर हुआ। बाजार ताबड़तोड़ बंद हो गया और अफवाहें चलने लगी।

तैनात किया अतिरिक्त फोर्स

Advertisement

नागदा में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए देर रात ही नागदा, बिड़लाग्राम के अलावा महिदपुर, उन्हेल, खाचरौद थाने से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स नागदा भेजा गया। उज्जैन जिला मुख्यालय से भी पुलिस जवानों की नागदा में तैनाती की गई। सीएसपी विक्रम अहिरवार के मुताबिक कस्बे में सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

नागदा रेलवे चौकी पर दर्ज हुई 3 एफआईआर

नागदा रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों के आमने-सामने आ जाने और नारेबाजी की घटना के बाद नागदा रेलवे पुलिस चौकी पर देर रात तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर ट्रेन यात्री नरेशभाई पिता मनोज भाई टिंबा की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराई गई। नरेश भाई ने बताया कि ट्रेन के कोच में सवार बदमाश उनके घर की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर उसे बाथरूम में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर इन लोगों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। दूसरी एफआईआर नागदा के हिंदू संगठन पदाधिकारी रितेश उर्फ रोशन शुक्ला की ओर से की गई। उसने बताया है कि स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर जब वह पीडि़तों की मदद करने पहुंचा तो अमजद लाला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तीसरी एफआईआर अमजद लाला की ओर से की गई। जिसमें रोशन शुक्ला के बारे में जान से मारने की धमदी देने की शिकायत की गई है।

किशोरी की शिकायत पर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी स्थिति सामान्य है। बीती रात एडिशनल एसपी और एसडीओपी सहित सात थानों के बल ने पेट्रोलिंग की है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। जीआरपी द्वारा सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैंं जो भी इस घटना में शामिल हैं, उन सभी को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाएगा। आगामी जांच के लिए केस डायरी रतलाम जीआरपी को भेजी गई है। लोगों से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।
प्रदीप शर्मा, एसपी

Related Articles

Write a review