Advertisement

Monsoon Tips: बारिश में घर से सीलन की बदबू कैसे हटाएं?

Monsoon Tips: बारिश में घर में आने लगी सीलन की बदबू? अपनाएं ये 7 आसान हैक्स

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन साथ ही घर में सीलन, फफूंद और बदबू जैसी परेशानियां भी बढ़ा देता है। अधिक नमी से दीवारें, फर्नीचर, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

 

Advertisement

1. घर का वेंटिलेशन बनाए रखें

बारिश रुकने पर कुछ समय के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोलें। ताजी हवा आने से नमी कम होगी और बदबू भी दूर होगी। जरूरत हो तो एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।

2. सीलन दिखते ही तुरंत कार्रवाई करें

अगर दीवारों पर नमी, पेंट उखड़ना या गीले निशान दिखें, तो उन्हें नजरअंदाज न करें। समय रहते लीकेज की मरम्मत कराएं।

Advertisement

3. फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें

लकड़ी के फर्नीचर को सीलन वाली दीवार से सटाकर न रखें। कुछ इंच का गैप रखने से हवा का प्रवाह बना रहता है और फफूंद का खतरा कम होता है।

4. कपूर, बेकिंग सोडा या चारकोल का करें इस्तेमाल

कमरे या अलमारी में एक कटोरी में कपूर, बेकिंग सोडा या चारकोल रखें। ये नमी और बदबू दोनों को सोखने में मदद करते हैं।

Advertisement

5. घर के अंदर गीले कपड़े न सुखाएं

घर के अंदर कपड़े सुखाने से नमी और बढ़ जाती है। कपड़ों को ऐसी जगह सुखाएं जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो।

6. किचन और बाथरूम हमेशा सूखे रखें

खाना बनाने या नहाने के बाद एग्जॉस्ट फैन चलाएं और फर्श पर जमा पानी तुरंत साफ करें।

7. छत और नालियों की नियमित सफाई करें

जाम नालियों में पानी जमा होने से दीवारों में सीलन बढ़ सकती है। मानसून के दौरान छत और ड्रेनेज की नियमित सफाई करें।

सीलन से क्या नुकसान हो सकता है?

  • घर में फफूंद और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
  • एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
  • दीवारों, फर्नीचर और कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • घर में लगातार बदबू बनी रहती है।

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें