Advertisement

सास-बहू पर फावड़े- दराते से हमला

पवन चक्की पोल लगाने की बात पर गांव के चौकीदार के परिवार पर हमला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बडऩगर थाना क्षेत्र के अमला में पवन चक्की के खंभे के सपोर्टिंग वायर लगाने के विवाद में गांव के चौकीदार के परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें सास-बहू बुरी तरह घायल हुई हैं। एक की हालत नाजुक है। उसे उज्जैन रैफर किया गया है।

दरअसल अमला में रिन्यू कंपनी पवन चक्की के पोल लगा रही है। इस पोल के लिए चौकीदार अमला निवासी भैरूलाल भील के खेत में गडढ़े किए जा रहे हैं। सोमवार को चौकीदार की पत्नी तेजूबाई और बहू रेखाबाई (जितेंद्र की पत्नी)के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान सपोर्टिंग वायर लगाया जा रहा था। इसे लगाने की बात पर पड़ोसी शंकरलाल यादव(छग्गू) और हरिओम यादव ने विवाद किया और दराता और फावड़े से हमला बोल दिया। इससे रेखाबाई और तेजूबाई को गंभीर जख्म आए हैं। पत्नी और बहू को बचाने पहुंचे भैरूलाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

Advertisement

उज्जैन रेफर, पुलिस जांच में जुटी
लहूलुहान हालत में महिलाओं को बडऩगर शासकीय अस्पताल ले जाया गया।ँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तेजूबाई को चरक भवन उज्जैन रैफर कर दिया। भैरूलाल के दूसरे पुत्र शिवा ने बताया कि मां की हालत गंभीर है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें