टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

उज्जैन। लहसुन बेचकर बाइक से घर लौट रहे युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार जब्त की है।
Advertisement
कालू पिता नारायण सिंह 32 वर्ष निवासी मलवासा आगर मंगलवार को लहसुन बेचने बाइक से उज्जैन आया था। दोपहर में लौटते समय करीब 2 बजे ढाबला हर्दू में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कालू गंभीर घायल हुआ। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
लोगों ने घटना स्थल के फोटो-वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले। कालू के रिश्तेदार कुंदनसिंह ने घटना का फोटो देखा और कालू के परिजन को सूचना देकर चरक अस्पताल आया। यहां पता चला कि कालू की मृत्यु हो चुकी है। परिजन ने बताया कि दो वर्ष पहले कालू की शादी हुई थी और उसका एक बच्चा है।
Advertisement









