MP:कांग्रेस ने घोषित किए महापौर पद के 15 उम्मीदवार

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस ने महापौर पद के 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। तीन विधायकों (संजय शुक्ला-इंदौर एक, महेश परमार- तराना, सिद्धार्थ कुशवाह- सतना) को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है तो एक विधायक की पत्नी पर भरोसा जताया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
रतलाम नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने दिनभर निकायवार प्रभारी, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद गुरुवार देर शाम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
Advertisement
कमल नाथ ने सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद सहमति के आधार पर उम्मीदवारों के नाम तय किए। एक-एक निकाय के प्रभारी और स्थानीय विधायकों से फीडबैक लिया।
Advertisement










