Advertisement

MP:बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

 

Advertisement

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बरातियों की मौत ही गई, जबकि करीब 30 से ज्यादा बराती घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, लखनऊ के बंथरा के बनी मोहन मार्ग पर शुक्रवार देर रात पिकअप और टैंकर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार जयसिंहगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप वाहन में 42 लोग सवार होकर बरात लेकर देवलोंद की ओर जा रहे थे, तभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी के पास बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

Advertisement

हादसे में पिकअप में सवार चार बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।सड़क हादसे में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल पुलिस जोन ADGP डीसी सागर व कलेक्टर वन्दना वैध एसपी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें