Advertisement

MP Board Class 10th Result : उज्जैन की सुहानी 10th बोर्ड में स्टेट टॉपर

99.4% के साथ हासिल किया चौथा स्थान

Advertisement

उज्जैन। शास्त्री नगर स्थित सरकारी उत्कृष्ट स्कूल की सुहानी प्रजापति ने 99.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। सुहानी प्रजापति इंजीनियर बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का पूरा श्रेय सुहानी पापा उत्तम प्रजापति, मम्मी सविता प्रजापति और गुरु को देती हैं। रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। मोबाइल भी कम चलाती थीं। आगे मैथ्स लेकर 12वीं की पढ़ाई करेंगी।

उज्जैन जिले से 24000 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

Advertisement

इस साल 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 76.22 प्रतिशत पास हुए। उज्जैन जिले से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 24174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। घट्टिया में 991,खाचरौद 4754, बडऩगर 3502,महिदपुर 3315, उज्जैन 8761 और तराना से 2851 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

इनमें प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्र छात्राएं भी शामिल हैं। माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा, जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश सरकार और मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे सही और अधिकृत पोर्टल्स का उपयोग करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें