Advertisement

मध्य प्रदेश :अग्निवीरों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा एलान

पुलिस और सशस्त्र बल की नौकरियों मे अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

Advertisement

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्रिवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। इसका ऐलान कारगिल दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।

उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस के अवसर पर हमारी सरकार ने प्रदेश की पुलिस में भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंशा के मुताबिक अग्निवीर जवानों को रिटायरमेंट के बाद प्रदेश पुलिस में भी रिजर्वेशन दिया जाएगा।

Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से अपील की थी कि अपने यहां पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण दें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि सरकार अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देगी। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कारगिल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुसार निर्णय करती है कि हमारे यहां विभिन्न प्रकार की पुलिस, सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement

अग्निवीर जवानों की योजना सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकरण के साथ-साथ योग्य सैनिकों की भर्ती के अलावा वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल दिवस पर जो संकल्प लिया है, उसका पूर्णत: अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार उनकी भावनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें