90 दिव्यांगों को 30 लाख के उपकरण बांटकर सांसद मनाएंगे अपनाजन्मदिन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया अपना ५६वां जन्मोत्सव जनसेवा कर मनाएंगे। वे ९० दिव्यांगों को 30 लाख रुपए मूल्य के उपकरण बांटेंगे। कार्यक्रम चिंतामन मार्ग स्थित होटल सॉलिटेयर में दिनभर चलेगा। उन्हें आशीर्वाद देने संतजन भी पहुंचेंगे।
वितरित उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसिकल, ट्राइसिकल, कान की मशीन, वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन फोम कुशन तथा स्टूल चेयर विद कमोड रहेंगे। यह दिव्यांगों का जीवन सहज और सम्मानजनक बनाने में मददगार बनेंगे।
जन्मोत्सव शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, युवा, मातृशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सांसद समर्थकों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
जनसेवा ही जीवन का मकसद: सांसद फिरोजिया ने कहा कि जन्मोत्सव तभी सार्थक है, जब वह समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां और आशा लाए। इसी सोच के साथ हर साल अपना जन्मदिन मनाता हूं। दिव्यांगों की मदद करना मेरे जीवन का मुख्य मकसद है।









