Advertisement

MS धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने रांची की सिविल कोर्ट में अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ केस फाइल किया है।

Advertisement

कंपनी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साल 2017 में करार हुआ था। धोनी का आरोप है कि कंपनी ने करार के दौरान किए गए समझौते का पालन नहीं किया। इसकी वजह से उन्हें 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

एग्रीमेंट में अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान और प्रॉफिट शेयर करने के बात थी, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी को कई नोटिस भेजे, लेकिन कंपनी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही लाभ में शेयर दिया। कंपनी से महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को करार खत्म कर लिया।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी के लिए किए गए करार पर धोखा देने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में रांची के सिविल कोर्ट में केस किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें