MS धोनी के माता-पिता निकले कोरोना पॉजिटिव

जानलेवा कोरोना वायरस महेंद्र सिंह धोनी के घर तक पहुंच चुका है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर्स के मुताबिक धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की स्थिति फिलहाल ठीक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
ऑक्सीजन स्तर भी अभी सामान्य है। राहत की बात है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी सीटी स्कैन से पता चली।इस मुश्किल घड़ी में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं हैं। वह फिलहाल आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं, जो कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बंद स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।
Advertisement









