MS धोनी में अब भी दम, उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल- बैटिंग कोच राठौड़

By AV NEWS

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट से बाहर हैं। उनके बारे में समय-समय पर तमाम बातें होती रहती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यही समय है। जब धोनी को अपने खेलने या नहीं खेलने पर विचार करना चाहिए और फैसला करना चाहिए। हालांकि, नहीं खेलने वाली बात से टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ असहमत हैं। उनका मानना है कि धोनी में अब भी दम है।
उन्होंने एक लाइव फेसबुक चैट पर कहा- महेंद्र सिंह धोनी अब भी हैं और उन्हें आज भी रिप्लेस नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पंत काफी टैलेंटेड हैं। अगर टीम मैनेजमेंट सपॉर्ट नहीं करता तो उनका टीम में बने रहना मुश्किल था। हमें पता है कि वह खास खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें रन बनाना होगा।

आईपीएल टीम चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी लॉकडाउन से ही रांची में अपने फार्म हाउस में फैमिली के साथ हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही फार्म हाउस में खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था। अब इसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल धोनी ऑर्गेनिक खेती के लिए कर रहे हैं। वीडियो में धोनी अकेले ट्रैक्टर चलाते नजर दिख रहे हैं। इसमें कैप्शन के तौर पर लिखा गया है, धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हुए। धोनी ने महिंद्रा का स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था जिसकी कीमत 8 लाख के करीब है।

धोनी की अचीवमेंट्स पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में जो किया उसे कर पाना आसान नहीं होता। उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल है। हालांकि, पंत आगे चलकर विनर बन सकते हैं। उनमें प्रतिभा है। उनका पिछला साल बहुत अच्छा नहीं रहा हे, लेकिन टीम उन्हें सपॉर्ट कर रही है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह भी पूर्व भारतीय कप्तान और सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की तरह सोच रखते हैं। भुवी ने बताया कि धोनी का फोकस हमेशा प्रोसेस को सही रखने पर होता है और वह रिजल्ट की परवाह नहीं करते। भुवी ने कहा कि उनकी सोच भी ऐसी ही है और इससे हमेशा उन्हें फायदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंत को धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन कई अहम मौके पर पंत ने खराब प्रदर्शन किया और मौके गंवा दिए। उसके बाद विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट में ऋद्धिमान साहा की वापसी हुई, जबकि लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में केएल राहुल ने दस्ताने की जिम्मेदारी संभाली। इस तरह से पंत सीन से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं।

Share This Article