Advertisement

कोलकाता में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे रिंकू सिंह

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे

Advertisement

कोलकाता। रिंकू सिंह रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले शनिवार को कोलकाता में भारतीय टी-20 वल्र्ड कप टीम में फिर से शामिल होंगे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि रिंकू शनिवार को टीम में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे, लेकिन अब वे दोबारा टीम के साथ होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें