Advertisement

नगर निगम करेगी बड़े बकायादारों की कुर्की, संपत्ति पर लगाएगी ताला

सितंबर में होने वाली लोक अदालत के लिए तैयारी मिशन मोड पर शुरू

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सितंबर में होने वाली लोक अदालत को लेकर नगरनिगम ने वसूली का बड़ा प्लान तैयार किया है। बकाया बिलों वसूली मिशन मोड पर की जाएगी। नोटिस के बाद भी करों की बकाया राशि नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई हो सकती है। बकाया भुगतान के लिए व्हाट्सएप चैटबॉक्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत होगी। इस दौरान भुगतान करने पर बकायादारों को पेनल्टी और विभिन्न मदों में छूट देने की तैयारी की है। लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक राशि प्राप्त हो इस संबंध में निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को सहायक आयुक्त घनश्याम मचार की उपस्थिति में उपायुक्त योगेंद्रसिंह पटेल ने संपत्तिकर और जलकर विभाग की समीक्षा बैठक ली।

Advertisement

बैठक में सभी जोनों के संपत्ति कर अधिकारी, संबंधित उपयंत्री तथा बिल वितरक कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बैठक में बड़े बकायादारों को पहचान करने, बिल जारी करने और घर-घर जाकर बिलों का वितरण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त पटेल ने कहा जो करदाता नोटिस जारी करने के बावजूद संपत्ति कर एवं जल कर की बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की जाए।

अवैध नल कनेक्शन काटेंगे
जलकर विभाग की समीक्षा के दौरान पीएचई विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उन्हें काटा जाए। बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी जिन उपभोक्ताओं ने अपने नल कनेक्शन वैध नहीं कराए हैं, उनके कनेक्शन भी काटे जाएं।

Advertisement

ऑनलाइन एक साथ कर सकते हैं दोनों करों का भुगतान
उपायुक्त पटेल ने जल कर आईडी को संपत्ति कर आईडी से लिंक करने के निर्देश दिए। इस सुविधा से उपभोक्ता घर बैठे दोनों करों का एक ही प्लेटफॉर्म पर भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल पर दर्ज करना होंगे जिसके निर्देश अधिकारियों ने दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें