Advertisement

टैक्स से भरा नगर निगम का खजाना, साढ़े 3 करोड़ रु. आए

कई लोग आज भी जमा नहीं कर रहे संपत्तिकर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज :उज्जैन। लोक अदालत के माध्यम से जमा हुए प्रॉपर्टी टैक्स ने एक बार फिर निगम का खजाना भर दिया है। इस बार लोक अदालत में साढ़े तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स जमा हुआ।

सबसे ज्यादा जोन 6 में जमा हुआ, जबकि जोन एक में सबसे कम। हालांकि आज भी कई रसूखदार निगम को टैक्स जमा नहीं कर रहे। धार्मिक स्थलों के आसपास की दुकानों से टैक्स लेने के मामले में भी निगम प्रशासन सख्ती नहीं कर पा रहा।

Advertisement

नगर निगम को इस बार 14 सितंबर को आयोजित हुई लोक अदालत से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की आय हुई। राजस्व समिति के अध्यक्ष रजत मेहता ने बताया लोक अदालत से सभी छह जोन में 3 करोड़ 44 लाख 30 हजार 324 रुपए की कुल आय हुई। लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपत्तिकर जमा करने के लिए कहा गया। जो लोग संपत्तिकर जमा नहीं कर रहे, उन पर भी निगम प्रशासन फोकस करेगा ताकि टैक्स जमा हो सके।

जोन 6 में 1 करोड़ से ज्यादा जमा

Advertisement

जोन जमा राशि

6 1, 03,81, 690.59

5 66, 48, 062.00

4 26, 95, 707.20

3 73, 82, 906.00

2 52, 52, 184.49

1 21, 23, 775.51

कुल 3, 44, 30, 324.79

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें