Advertisement

महावीरबाग में गोली चलाने वाले बदमाशों को आज कोर्ट में पेश करेगी नानाखेड़ा पुलिस

जमीन विवाद में चचेरे भाई ने ही चलवाई थी गोली, वह भी बनेगा आरोपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महावीर बाग के एक घर पर आधी रात को गोली चलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने जमीन विवाद में घर मालिक चचेरे भाई के कहने पर गोली चलाई थी। उसने डराने के लिए युवकों को गोली चलाने का कहा था। पुलिस ने आरोपियों सेदेसी कट्टा और कारतूस बरामद कर लिया है।

नानखेड़ा थानाक्षेत्र के महावीरबाग में रहने वाले विशाल कनौजिया के घर पर 30-31 मई की दरमियानी रात दो बदमाशों ने गोली चलाई थी। विश्वास के घर के कॉलम पर गोली का निशान मिला था। सीसीटीवी फुटेज में टू-व्हीलर से दो बदमाश गोली चलाते दिखे थे। विशाल ने बताया था कि दादी की पैतृक जमीन को लेकर उनका चाचा दिनेश और उनके लडक़े नीतेश से विवाद है और यह हमला करवा सकते हैं।

Advertisement

कारतूस और देसी कट्टा बरामद

थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि गोली चलानेवाले आरोपी मुकेश कुमावत और अभिषेक परमार निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के बयान के आधार पर नीतेश की गिरफ्तारी ली जाएगी। सोमवार को मुकेश और अभिषेक को न्यायालय में पेश करेंगे।

Advertisement

50 से ज्यादा कैमरों के फुटेज चैक किए, फिर मिला सुराग

थाना प्रभारी नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ५० से ज्यादा कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए। इनमें दिख रहे हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान में तकनीकी मदद ली गई। आरोपी गोली चलाने के बाद अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी की तरफ जाते दिखे। उसी आधार पर दोनों को उठाया गया। पूछताछ में इन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने नीतेश कनौजिया के कहने पर विशाल को डराने के लिए उसके घर पर देसी कट्टे से गोली चलाई थी। इस आधार पर पुलिस नीतेश को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Write a review