Advertisement

महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे नासिक के परिवार का इंदौर में एक्सीडेंट

डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से घुसी कार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

 पति-पत्नी और बेटा घायल, ड्राइवर और बेटी सुरक्षित

उज्जैन। इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक आयशर वाहन अचानक ओवरटेक करते हुए डंपर के सामने आ गया था, जिसके चलते डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे चल रही अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी। हादसे में कार में सवार दंपत्ति और उनका बेटा घायल हो गए। पूरा परिवार महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था।

Advertisement

दरअसल, घटना सुबह करीब 6 बजे की है। घायलों की पहचान मेघा वाकले निवासी नासिक, उनके पति नीलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंची कनाडिया पुलिस ने एफआरवी वाहन से सभी को अस्पताल भिजवाया। नीलेश को सिर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी मेघा के हाथ में फ्रैक्चर है। दरअसल, सभी किराए की कार से शनिवार रात महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। नीलेश वाकले नासिक में प्रॉपर्टी ब्रोकरेज का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी निजी नौकरी में हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

सीट बेल्ट से बची जान
ड्राइवर हर्षद बालेकर ने पुलिस को बताया उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी और अंशू आगे की सीट पर बैठा था। वहीं दंपत्ति और उनकी बेटी पीछे की सीट पर सो रहे थे। हादसे के दौरान कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए जिससे चालक और आगे बैठे बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, अंशू को चोट लगी है, जिसका इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review