Popup Image
Advertisement

नीट की तैयारी : परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 21 जून को होने वाली नीट-यूजी के लिए रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेंगी। इसी तरह डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के मध्य भी विशेष किराया ट्रेन चलाई जाएगी।

Advertisement

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर से भोपाल और रतलाम के बीच चलने वाली ट्रेन परीक्षार्थियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच लगाए गए हैं।

ट्रेन संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल 20 जून को इंदौर से सुबह 11.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज , बडऩगर, रतलाम, नागदा , उज्जैन, मक्सी , शुजालपुर और सीहोर होते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Advertisement

भोपाल से रतलाम वापसी

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल 20 जून को ही भोपाल से शाम 7.40 बजे प्रस्थान करेगी। सीहोर , शुजालपुर , मक्सी , उज्जैन और नागदा होते हुए रात 1.55 बजे रतलाम स्टेशन पहुंचेगी।

Advertisement

डॉ. अम्बेडकर नगर- मुंबई बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: डॉ. अम्बेडकर नगर से मुंबई बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09352) 19 जून को रात 11 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर सेे रवाना होगी। उज्जैन, रतलाम होते हुए यह अगले दिन दोपहर 3.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच रहेंगे। वापसी में ट्रेन (09351) 20 जून को बांद्रा टर्मिनस से शाम 6.20 बजे रवाना होगी। रतलाम होते हुए सुबह 9.10 बजे उज्जैन और 10.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें