28 जुलाई से 13 सितंबर तक कन्या राशि में मंगल का गोचर, बढ़ेगी नकारात्मकता

युद्ध, प्राकृतिक घटनाएं, भूकंप और बीमारियों के फैलने की संभावनाएं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कन्या राशि में मंगल का गोचर 28 जुलाई से 13 सितंबर तक रहेगा। जो कि देश-विदेश में युद्ध, प्राकृतिक घटनाएं, भूकंप और बीमारियों को बढ़ावा देगा।
श्री मांतगी ज्योतिष ज्योतिर्विद पं. अजय कृष्णशंकर व्यास ने बताया कि कन्या राशि में मंगल के प्रभाव से देश-विदेश में युद्ध और तनाव संभव है, मंगल का कन्या राशि में गोचर देश-विदेश में युद्ध और तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। इस दौरान प्राकृतिक घटनाएं भूकंप, तूफान और बाढ़ आ सकती हैं। बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ेगा। शनि और मंगल की क्रूर दृष्टि संघर्ष और बाधाएँ उत्पन्न करती है। जीवन में संघर्ष और चुनौतियां बढ़ेंगी। यह स्थिति व्यक्ति को अधिक मेहनत करने और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित करती है।
उपाय : धैर्य बनाएं रखें: पं. व्यास ने उपाय बताते हुए कहा कि शांति और धैर्य बनाए रखें। नकारात्मक विचारों से बचें। ध्यान और योग का अभ्यास करें।









