Popup Image
Advertisement

फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये चीजें

घर में फ्रिज के ऊपर अतिरिक्त सामान रखने की आदत आम है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना गया है। मान्यता है कि फ्रिज के ऊपर रखी कुछ वस्तुएं घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थान को यथासंभव साफ और खाली रखना बेहतर माना जाता है। फ्रिज के ऊपर न रखें ये 5 चीजें-

Advertisement

1. दवाइयां- वास्तु मान्यता के अनुसार, फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

2. पुराने बिल और बेकार कागज- पुराने बिल, फटी-पुरानी डायरी, रद्दी कागज या अन्य अनुपयोगी सामान फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए। इसे घर में नकारात्मकता और तनाव का कारण माना जाता है।

Advertisement

3. पानी की बोतल या अन्य तरल पदार्थ- वास्तु के अनुसार, फ्रिज के ऊपर पानी की बोतल या अन्य तरल पदार्थ नहीं रखने चाहिए। मान्यता है कि इससे जल और अग्नि तत्व के असंतुलन के कारण परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

4. भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या भारी सामान-  माइक्रोवेव, एयर फ्रायर या अन्य भारी सामान फ्रिज के ऊपर रखने से बचने की सलाह दी जाती है। वास्तु मान्यता के अनुसार, इससे मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Advertisement

5. कृत्रिम (आर्टिफिशियल) फूल-पौधे- फ्रिज के ऊपर कृत्रिम फूल या सजावटी पौधे रखना भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे पारिवारिक रिश्तों में दूरी और मनमुटाव बढ़ सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें